ईब नदी

ईब नदी  

ईब नदी छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्य में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह महानदी की सहायक नदी है। ईब नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में जशपुर ज़िले के बगीचा तहसील में पाण्डराघाट में रानीझूला नामक स्थल से हुआ है।

  • यह नदी ढाल के अनुरूप उत्तर से दक्षिण की ओर जशपुर ज़िले में बहते हुए उड़ीसा राज्य में प्रवेश कर 'हीराकुंड' नामक स्थान से 10 कि.मी. पूर्व महानदीमें मिलती है।
  • छत्तीसगढ़ में इसकी कुल लम्बाई 87 कि.मी. है।
  • बगीचा से कुछ ही दूरी पर 'रानी का झूला' एक ऊँची पहाड़ी पर ईब नदी का उद्गम स्थल है।
  • 'मैना' तथा 'डोंकी' ईब नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं।
  • इसका अपवाह क्षेत्र सरगुजा के 250 वर्ग कि.मी. तथा रायगढ़ ज़िले के 3546 वर्ग कि.मी. में है।[1]
  • ईब नदी अपनी रेत में पाये जाने वाले प्राकृतिक स्वर्ण कणों के लिए भी काफ़ी प्रसिद्ध है। यहाँ सोनझरिया इस कार्य में लगे रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मेघना नदी

अजय नदी

कर्मनाशा नदी