कमला नदी
कमला नदी
कमला नदी नेपाल में हिमालय की महाभारत श्रेणियों से निकलती है। कमला नदी को घुगरी भी कहते हैं। कमला नदी नेपाल की तराई से होती हुई जयनगर की सीमा से बिहार में प्रवेश करती है। यह पहले जीवछ कमलाकहलाती थी।
यह मिथिला की प्रसिद्ध नदी है और पुण्य की दृष्टि से गंगाके बाद मिथिला में इसी का स्थान है। इस क्षेत्र में इस नदी को कमला माई कहा जाता है। यह दरभंगा प्रमण्डल में प्रवाहित होकर कोसी से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में सोनी, ढोरी और बलान नदियाँ हैं। वर्षाके समय नदी काफ़ी बाढ़ लाती है, जिससे काफ़ी क्षति होती है।
Comments
Post a Comment