इन्द्रावती नदी

इन्द्रावती नदी  


इन्द्रावती नदी में गिरता चित्रकूट झरनाछत्तीसगढ़

इन्द्रावती नदी कालाहांडी ज़िले (उड़ीसा) के धरमगढ़ तहसील में स्थित 4 हज़ार फीट ऊँची मुंगेर पहाड़ी से निकलती है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई जगदलपुर ज़िले से 40 किलोमीटर दूर पर चित्रकूट जलप्रपात बनाती है, जो उड़ीसा के कालहंदी पहाड़ से निकलकर भूपालपटनम के पास गोदावरी में गिरती है।

प्रवाह क्षेत्र

इस नदी द्वारा निर्मित चित्रकूट नाम का 94 फुट ऊँचा जलप्रपात जगदलपुर के पास स्थित है। प्राचीन समय में यहाँ के क्षेत्र को 'चक्रकूट' कहा जाता था। इन्द्रावती नदी छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र की सीमा भी बनाती है। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की सीमा बनाती हुई यह नदी दक्षिण दिशा में प्रवाहित होती है और अन्त में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश के सीमा संगम पर भोपालपट्टनम से दक्षिण की ओर कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रम 202 पर स्थित भद्रकाली के समीप गोदावरी में मिल जाती है। नदी की प्रदेश में कुल लम्बाई 264 किलोमीटर है।

Comments

Popular posts from this blog

मेघना नदी

अजय नदी

कर्मनाशा नदी