कन्हार नदी

कन्हार नदी  

कन्हार नदी छत्तीसगढ़ राज्य में बिलासपुर ज़िले के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित खुड़िया पठार के 'बखोना' नामक पहाड़ी से निकलती है। इसका उद्गम स्थल 1012 मीटर ऊंचा है।

  • अपने उद्गम स्थल से निकलने के बाद यह नदी उत्तर की ओर बहती हुई सामरी तहसील में 60 मीटर ऊंचे कोठरी जलप्रपात की रचना करती है।[1]
  • इसके पश्चात् कन्हार नदी शहडोल एवं सतना ज़िलेकी सीमा पर सोन नदी में मिल जाती है।
  • कन्हार नदी सरगुजा ज़िले में 3030 वर्ग कि.मी. के अपवाह क्षेत्र का निर्माण करती है।
  • यह नदी पलामू में भण्डरिया प्रखण्ड से प्रवेश करती है।
  • नदी झारखण्ड राज्य की उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में पलामू की दक्षिणी-पश्चिमी सीमा का निर्माण करती हुई उत्तर की ओर प्रवाहित होती है।
  • कन्हार नदी सरगुजा को पलामू से 50 मील तक बाँटती है।
  • पश्चिम की ओर बहती हुई यह नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाती है।
  • 'सिन्दूर', 'गलफूला', 'दातरम', 'पेंगन' आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मेघना नदी

अजय नदी

कर्मनाशा नदी